दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में डीटीसी बस ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस वारदात की कई चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। ड्राइवर की दो पत्नियां थीं, जिनके साथ वह बहुत ही क्रूर व्यवहार करता था। आए दिन दोनों के साथ हैवानों की तरह पेश आता था। इस वजह से दोनों पत्नियों ने ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

साउथ ईस्ट की डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि 6-7 जुलाई की रात मजीदिया अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी के संजीव को अस्पताल लाया गया है. परिजन बता रहे हैं कि कोई दुर्घटना हुई है.दोनों पत्नियां पति की हत्या के बाद प्रॉपर्टी को आपस में बांटना चहाती थीं। पुलिस दूसरी पत्नी के फुफेरे भाई व सुपारी किलर की तलाश कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि संजीव को अस्पताल में उसकी पत्नी गीता उर्फ नजमा ने भर्ती कराया था.

पुलिस को दिए बयान में नजमा ने बताया कि वह अपने पति और बेटी के साथ सब्जी मंडी से बाइक से घर जा रही थी, तभी उसका पति बाइक से गिर गया. उसे नहीं पता था कि पति को गोली लगी है.गीता ने ये भी बताया कि वह पति के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदकर घर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *