बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में टाइगर से जुडे़ खास लोगों ने उनको बहुत ही शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी हैं।

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर हर बार की तरह इस बार काफी शांत तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं, परंतु फैंस ने सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारे प्यारे फोटोज और वीडियो पोस्ट करके उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं और आने वाली फिल्मों के लिए बधाई दी है।

टाइगर श्रॉफ की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी शामिल है। इसके जरिए उन्होंने पहली बार अपने करियर में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की है, इसमें टाइगर के साथ अभिनेत्री अलाफ एफ नजर आएंगी। फिल्म में एक्शन का बड़ा धमाका होने वाला है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

अब साजिद नाडियाडवाला ‘बागी 4’ लेकर आने वाले हैं। अमेजन प्राइम वीडियो इसकी घोषणा कर चुका है। यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के बाद इसी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। टाइगर के फैंस इस फिल्म में उनको देखने के लिए काफी खुश हैं।

इस फिल्म में टाइगर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी हैं। मिशन पर आधारित इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिलहाल इसका नाम ‘इगल’ रखा गया है, जिसे बाद में बदल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *