‘किस किसको प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों के जरिये बड़े परदे पर अपनी किस्मत आजमा चुके स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘जोगैटो’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली।

फिल्म के बुधवार को मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च पर इस किरदार के बारे में बातचीत करते हुए कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि वह कोक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर चुके हैं। और, उस समय का अनुभव उन्हें इस किरदार को निभाने में काफी काम आया।

कोविड महामारी के दौरान कई लोगों की नौकरियां चली गई। जीविकोपार्जन के लिए जिसको जो काम मिला वह काम कर लिया। फिल्म ‘जोगैटो’ में ऐसे ही एक किरदार मानस की कहानी है जिसे कपिल शर्मा निभा रहे हैं। मानस किसी कंपनी में मैनेजर का काम करता है और नौकरी छूटने के बाद डिलीवरी बॉय बन जा है।

इससे पहले वह ‘फिराक’ और ‘मंटो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। ‘जोगैटो’ को पहले वह बीस मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाने वाली थी, लेकिन फिल्म के निर्माता समीर नायर के सुझाव पर इसे उन्होंने फिल्म का रूप दिया। नंदिता दास कहती हैं, ‘पहले फिल्म की कहानी एक दिन की थी और अब इसकी कहानी चार दिन की हो गई है।  इस फिल्म में एक आम आदमी के संघर्ष और उसके सपने की कहानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *