अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी बाॅक्स आफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद जारी है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की इस फिल्म के जबरदस्त एक्शन को पसंद किया जा रहा है।

सूर्यवंशी के कंटेंट पर इस बार आवाज उठाई है पाकिस्तान की एक्ट्रेस महविश हयात ने।  महविश हयात ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर फिल्म के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। महविश हयात ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पर आरोप  है।

सूर्यवंशी फिल्म की कहानी पर निशाना साधते हुए महविश हयात ने ट्वीट किया है कि बॉलीवुड की हालिया फिल्म सूर्यवंशी इस्लामफोबिया को बढ़ावा देती है।

महविश हयात ने लिखा है कि हॉलीवुड में चीजें बदल रही हैं। मुझे इस बात की उम्मीद है कि सीमा पार लोग भी इसका पालन करेंगे। मैंने जैसा कहा है कि अगर सही तरीके से नहीं दिखा सकते हैं तो कम से कम मुसलमानों को दिखाने के तरीके को लेकर निष्पक्ष रहें। नफरत नहीं पुल बनाओ। गौरतलब है कि पिछले साल से ही मीडिया में महविश हयात और दाऊद के रिश्ते की चर्चा शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *