श्रद्धा मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस को दिल्ली में आफताब के घर से एक हथियारनुमा चीज मिली है. उसको भी जांच के लिए भेजा जाएगा. पुलिस को शक है कि कहीं उसी हथियार से तो आफताब ने श्रद्धा के शव को नहीं काटा.

सबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस एक बार फिर  गुरुग्राम में उस जगह पर पहुंची .  पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से तलाश कर रही है. श्रद्धा मर्डर केस की जांच करने मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने आज दो दोस्तों गॉडविन और राहुल के बयान दर्ज करेगी.

राहुल फिलहाल पुलिस स्टेशन पहुंच चुका है जबकि गॉडविन बड़ी ही जल्द पहुंचने वाला है. दिल्ली पुलिस टीम ने लक्षण नाडर का बयान दर्ज करवाया था.श्रद्धा आफताब की क्रूरता का शिकार लंबे समय से हो रही थी.

उन्होंने श्रद्धा की जिंदगी से जुड़े कई राजों से पर्दा उठाया है. श्रद्धा के पूर्व टीम लीडर करन बारी ने जिस लड़के को श्रद्धा की मदद करने के लिए कहा था, उसके साथ श्रद्धा के चैट से भी कई अहम जानकारी मिली है. उस युवक का नाम राहुल राय है और उसने सामने आकर भी कई चौंकाने वाली बात बताई.

राहुल के मुताबिक साल 2020 में ही श्रद्धा ने आशंका जताई थी कि आफताब उसे मार देगा. आफताब उसे ज्यादातर समय घर के अंदर बंद रखता था. उसके साथ अक्सर मारपीट करता था. आफताब से वो इतना डरी हुई थी कि चाहकर भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं जा पाती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *