बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आएं दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्सर ही एक्टर का नाम उनके साथ काम करने वाली विदेशी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता रहा है।

सोमी अली एक समय बॉलीवुड का हिस्सा हुआ करती थी लेकिन वो सालों पहले बॉलीवुड छोड़ विदेश में जा बसी। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है इस नोट में उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े एक सच को बाहर लाने की बात कहीं है। बिना किसी का नाम लिए , सोमी ने धमकी देते हुए कहा कि वो वह ‘ बॉलीवुड के हार्वी वाइनस्टीन ‘ को एक्स्पोज करेंगी।

इस पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए सलमान खान पर इनडायरेक्टली आरोप लगा रही हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सोमी ने अपनी इस पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम का भी जिक्र किया है.

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा कि बॉलीवुड के हार्वी वाइनस्टीन , आपको एक्स्पोज करूंगी. जिन महिलाओं को आपने अब्यूज किया है , वह एक दिन जरूर बाहर निकलकर आएंगी और अपनी सच्चाई शेयर करेंगी. जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *