कैटरीना कैफ  अब कौशल परिवार की दुल्हन बन चुकी हैं. कौशल परिवार में आने के बाद सिर्फ कैट ही नहीं बल्कि पूरा कौशल परिवार भी बेहद खुश है. ये बात हम खुद नहीं कह रहे हैं.

कैटरीना कैफ के देवर यानी विक्की कौशल  के भाई सनी कौशल  ने इस बात को खुद कबूल किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी परजाई के आने के बाद घर का माहौल काफी खुशनुमा है.

इस बातचीत के दौरान जब उनसे उनकी परजाई जी यानी भाभी कैटरीना के बारे में सवाल किया गया तो प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्होंने भाभी कैट को लेकर पूछे गए सवालों के नाप तोलकर जवाब दिए.

सनी ने भाभी कैटरीना कैफ के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों की इक्वेशन बहुत अच्छी है. वह बहुत अच्छी और पॉजिटिव पर्सन हैं. वह हमारी फैमिली में एक पॉजिटिव एनर्जी की तरह आई हैं. परिवार में एक नए सदस्य का आना काफी सुखद एहसास है. वह काफी सिंपल हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने आगे खुलासा किया कि वो थोड़े अभिभूत थे, क्योंकि वह उन्हें पहले नहीं जानते थे. लेकिन आखिर में हर कोई इंसान ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *