इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगूली की जिंदगी पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है। बायोपिक को लेकर क्रिकेटर लंबे समय से चर्चा में भी बने हुए हैं।  इस फिल्म में रणबीर कपूर सौरव गांगूली का किरदार निभाने वाले हैं।  इसपर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी। किसी और एक्टर को अप्रोच किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया गया है। एक्टर से लंबे समय से फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। सुत्रो के मुताबिक पिछले कई महीनों से आयुष्मान खुराना के साथ मेकर्स का डिस्कशन चल रहा है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी बातें एडवांस स्टेज तक पहुंच चुकी हैं, अब बस फिल्म को साइन करने से पहले दोनों पार्टीज के बीच कुछ फॉर्मेलिटी होना बाकी है।आयुष्मान खुराना के नाम को लेकर मेकर्स काफी कॉन्फिडेंट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *