Friday, April 19, 2024 at 7:09 AM

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल हुए सपा के ये दो स्टार नेता, क्या थामेंगे बीजेपी का दामन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  एनडीए के सांसदों और विधायकों से अपने लिए समर्थन मांगने लखनऊ पहुंची थीं.शिवपाल और ओम प्रकाश राजभर की जोड़ी ने सपा को तगड़ा झटका देने का काम किया है।

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना अहम बात है।  पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं। इसी वजह से भाजपा के साथी दल और जो दल साथ नहीं हैं, वह समर्थन कर रहे हैं। जनसत्ता दल द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करेगी।

अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्‍हा के साथ गुरुवार की प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश राजभर को आमंत्रित नहीं किया था. राजभर ने शुक्रवार को मऊ में बैठक की और कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से विमर्श कर राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में 12 जुलाई को अपने पत्ते खोलेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित इस भोज में भाजपा के सहयोगी अपना दल एस के आशीष पटेल, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मौजूदगी पहले से ही अपेक्षित थी।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …