Saturday, April 20, 2024 at 9:59 AM

अर्जुन कपूर संग पेरिस में जमकर एन्जॉय करती नजर आई मलाइका अरोड़ा, शेयर की ये तस्वीरे

बॉलीवुड अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना  37वां जन्मदिन मनाया । सोशल मीडिया पर  उनके बर्थडे को लेकर काफी बवाल मचा  हर बार की तरह इस बार भी अर्जुन कपूर अपना रोमांटिक बर्थडे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मुंबई से दूर पेरिस में सेलिब्रेट किया ।

तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है. ये कपल प्यार की नगरी पेरिस में अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए है. मलाइका अरोड़ा एक कटोरी फ्रेंच फ्राइज का आनंद लेती नजर आईं. फैंस को अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। कपल की शादी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका इस साल नवंबर या दिसंबर की सर्दियों में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

इस दौरान कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं मलाइका भी अपने बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने 72 घंटे पहले कई खास तोहफे देकर अर्जुन को अपने प्यार का एहसास कराया है।मलाइका और अर्जुन को ट्रिप्स पर जाना बेहद पसंद है. वहीं इन ट्रिप्स से कपल अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करना कभी नहीं भूलता.

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई …