देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश से कोरोना महामारी की समाप्ति हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1270 नए मामले सामने आए हैं।

इस दौरान 31 लोगों की मौत हो गई और 1567 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 15,859 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई।  संक्रमण दर 0.31 फीसदी दर्ज की गई।  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली है।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 140 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 106 लोग कोरोना मुक्त भी हुए। राज्य में अभी भी 926 सक्रिय मामले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *