गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार शपथ ले ली। सावंत के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

नई कैबिनेट से चार पुराने चेहरों की छुट्टी हो गई। वहीं, तीन फिर से मंत्रिमंडल में शामिल होने में सफल रहे। सावंत कैबिनेट में पांच नए चेहरों को मौका मिला।

नई कैबिनेट में चार पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली। इनमें जेनिफर मोनसेरेट, फिलिप रोड्रिग्स, माइकल लोबो और दीपक पौस्कर शामिल हैं। इन चारों में से तीन पार्टी छोड़ चुके हैं।

पिछली सरकार की इकलौती महिला मंत्री रहीं जेनिफर मोनसेरेट जीतने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाईं। माइकल लोबो चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए गए थे।

सावंत की नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। यहां तक कि किसी भी मंत्री की संपत्ति 2.67 करोड़ रुपये से कम नहीं है। गोविंद गौडे सावंत कैबिनेट के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *