आयुष्मान खुर्राना  एक बार फिर वापसी कर रहे हैं, सामाजिक मिथ को तोड़ने के लिए. उनकी  फिल्म डॉक्टर-G  का ट्रेलर लांच हो चूका है.फिल्म में एक्टर मेल गायनोकॉलोजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी दिखेंगी।

कॉमेडी और lesson का जबरदस्त मिक्सचर. ह्यूमर के साथ साथ एक सेंसिटिव मुद्दा, ट्रेलर देख कर ही लग रहा है की इस टॉपिक को फिल्माना आसान नहीं रहा होगा. आयुष्मान खुराणा और रकुल प्रीत पहली बार फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिख रहे हैं, वहीँ शेफाली शाह  जैसी बेहतरीन कलाकर भी फिल्म का इम्पोर्टेन्ट हिस्सा हैं.

‘डॉक्टर जी’ में उनके अलावा शेफाली शाह ने मेडिकल प्रोफेसर के रूप में नजर आने वाली हैं। बता देंं कि दिल्ली क्राइम के बाद शेफाली की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह भी फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखेंगी।

सोशल मीडिया पर अब फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमारे सुपरस्टार की एक और शानदार फिल्म।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *