बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रामसेतु के ट्रेलर से पर्दा आज उठ गया है। एक्टर  अक्षय कुमार ने फिल्म का टीजर वीडियो शेयर किया थाअब 11 अक्टूबर को अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो जारी कर इसे लॉन्च किया है.

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे है। अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खुद इस बात की जानकारी दी थी कि 11 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, तभी से फैंस इंतजार कर रहे थे।

ट्रेलर देखने के बाद यूट्यूब पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह, मास्टरपीस। तो एक यूजर ने लिखा- कोई आपत्तिजनक सीन नहीं, कोई सेक्सुअल सीन नहीं, कोई रोमांटिक सीन नहीं, फिर भी मास्टरपीस है। एक यूजर ने लिखा कि ये अलग है, अंतिम दृश्य को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।

फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार के इस वीडियो पर अबतक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. ये व्यूज इस बात का सबूत है कि लोग इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. साथ ही, अब उम्मीद के मुताबिक अपना प्यार भी दे रहे हैं. फिल्म में अक्षय के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी अहम भूमिका में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *