बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वो दुबई गई हैं। ये साल कियारा के लिए काफी लकी रहा है।इसी बीच इस रयूमर्ड कपल की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई में फिल्म निर्माता अश्विनी यार्डिस की बर्थडे पार्टी थी। इस पार्टी में यूं तो पूरा बाॅलीवुड पहुंचा पर सारी लाइमलाइट सिद्धार्थ और कियारा ने चुरा ली।कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जितना खुलकर बात करती हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचती हैं। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

दोनों में से कोई भी इस पर रिएक्ट नहीं करता है। हालांकि दोनों हमेशा पार्टी में साथ नजर आते हैं वेकेशन मनाने के लिए भी साथ में जाते हैं। कियारा के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए दोनों दुबई गए हैं। काम की बात करें तो कियारा विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ गोविंदा नाम मेरा और राम चरण की तेलगू फिल्म में नजर आएंगी। वहीं सिद्धार्थ थैंक गॉड और योद्धा में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *