अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम टेक्सास के सैन एंटोनियो में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर कम से कम 46 लोग मृत मिले और 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। ट्रक शहर के दक्षिण की ओर बाहरी इलाके के दूरदराज में रेल पटरियों के पास मिला है।

हालांकि सैन एंटोनियों की पुलिस ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।  पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस एक बड़े ट्रक के चारों ओर दिख रही हैं। ये अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का मामला माना जा रहा है, क्योंकि जहां ये ट्रक मिला है वह अमेरिका और मैक्सिको बॉर्डर 250 किमी है।

पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनस ने बताया कि शाम करीब छह बजे मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल (San Antonio) पर मौजूद शहर के एक कर्मी को स्थिति का अंदाजा हुआ.सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रियाना रोचा गार्सिया के मुताबिक ट्रक में मृत मिले लोग प्रवासी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सैन एंटोनियो पुलिस प्रमुख ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *