तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस्तांबुल के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्य पर हुए एक भीषण विस्फोट को ‘हमला’ करार दिया और कहा कि घटना में छह लोगों की मौत हुई है तथा 53 जख्मी हुए हैं।

इस्तिकलाल एवेन्य में हुए विस्फोट की वजह फौरन साफ नहीं हो सकी है। विस्फोट की जांच करने का जिम्मा पांच अभियोजकों को दिया गया है।आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ, राहगीर मुड़े और भागने लगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है। तुर्किये की मीडिया निगरानी संस्था ने विस्फोट की रिपोर्टिंग पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।रेडियो एवं टेलीविज़न की सर्वोच्च परिषद ने पहले भी हमलों और दुर्घटनाओं के बाद इस तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। तुर्किये में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *