भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। फिरोजाबाद के नगर निगम क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा के लिए छह चौराहों पर नगर निगम द्वारा होर्डिंग लगाए गए थे। शरारती तत्वों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरों को काट दिया।

शनिवार सुबह लोगों ने इस हरकत को देखा तो गुस्सा व्याप्त हो गया। भाजपाई भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर नगर निगम से होर्डिंग्स उतरवाए हैं। दो थानों में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

सुहाग नगर के विजय टॉकीज पर लगे होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर भी काटा गया है। शहर के अन्य इलाकों में लगे होर्डिंग से भी मुख्यमंत्री का चेहरा गायब है।

जानकारी करने पर अनुमान लगाया कि किसी शरारती तत्व ने रातों-रात इन होर्डिंग्स से मुख्यमंत्री के चेहरे को काटकर अलग किया है। शहर में सभी स्थानों से होर्डिंग्स उतार लिए गए हैं।व्यापारी पंकज गुप्ता ने बताया कि सभी होर्डिंग 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर लगी हैं। जिसने भी यह हरकत की है, वह बेहद की शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *