देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है।  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बनने का अपील की।

इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिये आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा का अभियान शुरू किया गया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रिय प्रदेश वासियो! देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।

पीएम मोदी के आव्हान पर देशभर में इस बार 11 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार को अभियान की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *