आधुनिक गुलामी की चर्चा दुनिया में कई बार  हुई है संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि दुनिया में 50 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक दासता या जबरन विवाह में फंस गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि हाल के वर्षों में यह आंकड़ा नाटकीय रूप से बढ़ा है।

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी मामलों के संगठन और आधुनिक दासता पर काम करने वाले अधिकार समूह वॉक फ्री फाउंडेशन के साथ आईएलओ ने बताया कि 2021 के अंत में बंधुआ मजदूरों की संख्या 2.8 करोड़ थी।श्रमिकों, व्यवसायों और सरकारों को साथ लाने का काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र श्रम एजेंसी के महानिदेशक गाय राइडर ने ”सबसे मिलकर काम करने” का आह्वान किया और कहा, ”इसमें ट्रेड यूनियन, नियोक्ता समूह, नागरिक समाज और आम लोग, सभी को महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभानी हैं।”

यानी दुनिया में हर 150 में से 1 व्यक्ति आधुनिक रूप की गुलामी में फंसा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि आधुनिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। महिलाएं और बच्चे इस समय सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 में से 1 बच्चा आधुनिक समय का गुलाम है।एक साल पहले के आंकड़ों के आधार पर 2017 में इस तरह की आखिरी रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद से इस तरह के आंकड़ों में आधुनिक गुलामी में रहने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *