कर्नाटक में एक महिला को महिला को बीजेपी सरकार मंत्री वी सोमन्ना ने थप्पड़ जड़ दिया है. महिला मदद के लिए मंत्री के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी.कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक की है।

जमीन के मालिकाना हक के लिए एक महिला मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इस बीच किसी बात पर मंत्री जी का मूड बिगड़ गया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया।मंत्री ने किसी बात को लेकर बिना उसकी समस्याएं सुने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. मंत्री वी सोमन्ना की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है. अब कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है.

इसी कार्यक्रम में जब एक महिला पट्टा न मिलने से दुखी होने के बाद मंत्री से शिकायत करने पहुंची, तो पहले मंत्री ने महिला को देखा और उसके बाद मंत्री वी सोमन्ना ने महिला को थपड़ जड़ दिया. बताया जा रहा है कि महिला जैसे ही मंत्री जी के पास पहुंची, उसने उनके पैर छू लिए। इस बात से मंत्री जी गुस्से में लाल हो गए और उन्होंने उसको थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भी असहज हो गए और महिला भी असहज हो गए।  इसके बावजूद महिला अपनी समस्या के लिए मंत्री जी से फरियाद लगाती रही।थप्पड़ मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई. कांग्रेस पार्टी ने वीडियो को शेयर करके बीजेपी पर हमला बोला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *