बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘खुदा हाफिज’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी।इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने इसके दूसरे भाग को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।  मेकर्स द्वारा ‘खुदा हाफिज 2’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने फिल्म की तारीख का एलान किया। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, खुदा हाफिज चैप्टर 2 में समीर और नरगिस की अग्निपरीक्षा के साक्षी बनें।

इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्शन हीरोज में से एक विद्युत जामवाल ने पिछले साल जुलाई में शिवलीका ओबेरॉय के साथ खुदा हाफिज चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू की थी। वहीं, अब उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।

इससे पहले फिल्म के दूसरे भाग की की घोषणा करते हुए एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की थी।इस फोटो में उनके साथ शिवालिका ओबेरॉय, निर्देशक फारुक कबीर और निर्माता, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *