बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।फिल्म के पहले भाग को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं।

पहले भाग से अलग इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म से अपना पहला लुक फैंस के साथ साझा किया है।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक वीडियो क्लिप शेयर की है। शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री का डरा और सहमा हुआ चेहरा लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी कैप्शन में लिखा, मिलिए रीत से, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है। इससे पहले बीते दिनों ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *