रूस-यूक्रेन युद्ध के 47वें दिन तक रूसी सेना कीव को जीतने में नाकाम रही है। इसे देखते हुए रूस ने अपनी योजना में बदलाव करते हुए पूर्वी यूक्रेन पर फोकस किया है।  रूसी सेना का बड़ा काफिला इज्युम शहर और नीपर नदी के आसपास देखा गया।

यूक्रेन ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए बश्तांका में रूस के क्रूज मिसाइल से भरे ट्रक पर हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने लुहांस्क में रूसी हथियार डिपो को भी तबाह कर दिया।
अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इज्युम शहर की तरफ बढ़ रहा है। इसकी सैटेलाइट तस्वीर भी सामने आई हैं। खारकीव शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित इज्यूम शहर में अब तक यूक्रेनी सेना ने रूस को तोस-1ए सोल्त्सेप्योक जैसी शक्तिशाली तोपों के साथ कड़ी टक्कर दी है लेकिन अब रूसी सेना के बड़े काफिले के यहां पहुंचने के बाद हालात बदल सकते हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनके सैनिक हार नहीं मानेंगे। उन्होंने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों से उन्हें और मदद देने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने देश को सचेत किया कि आगामी सप्ताह युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि रूसी बल हमारे देश के पूर्व में और बड़े अभियान चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *