घर से कोचिंग के लिए निकली इंटर की छात्रा एक कॉलेज के पीछे बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

छात्रा से दुष्कर्म के बाद कॉलेज के पीछे फेके जाने की आशंका जताई जा रही है।अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा  शाम घर से कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी।

सुबह बाजार स्थित एक कॉलेज के पीछे छात्रा निर्वस्त्र बेहोशी की हालत में मिली। आसपास के लोगों ने छात्रा को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

आशंका जताई जा रही है कि छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसे कॉलेज के पीछे फेंक दिया गया। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *