आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.आमिर खान ने 1994 में आई इस फिल्म को अपने ही अंदाज में पेश करने की कोशिश की है जिसकी रिलीज डेट 11 अगस्त तय की गई है।

इस बात में कोई शक नहीं है कि आमिर खान अपनी फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करेंगे लेकिन क्या वह इसे OTT पर भी रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं? जवाब है ‘हां’। आमिर खान की फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा।

दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर स्टार्स का भी एक्साइमेंट देखने लायक है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.

 आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं.  अभी तक मेकर्स ने ओटीटी के लिए फिल्म की रिलीज डेट डिसाइड नहीं की थी लेकिन अब खबर है कि मेकर्स ने फिल्म को अक्टूबर में OTT पर लाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *