सिनेमाघरों में शानदार प्रर्दशन करने के बाद दिवाली के मौके पर तेलुगू फिल्म ‘बिम्बसार’ को ओटीटी पर रिलीज किया गया था,जी5 पर अभी तक फिल्म को तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम किया जा रहा था।  फिल्म की बंपर सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

फिल्म की कहानी राजा ‘बिम्बिसार’ के बारे में है। बिम्बिसार एक ऐसा राजा है।  राजा बिम्बिसार का जुड़वा भाई देवदत्त उसको एक जादुई दर्पण के माध्यम से वर्तमान दुनिया में भेज देता है। फिर एक अभिमानी और अधिनायकवादी राजा एक आधुनिक दुनिया में मॉर्डन व्यक्ति के रूप में जन्म लेता है।

ओटीटी पर फिल्म की सफलता को लेकर स्टार अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम ने कहा, ‘मुझे इसकी सफलता को लेकर बहुत खुशी है। फिल्म को मिल रहे प्यार और प्रशंसा से मैं अभिभूत हूं। लोगों ने इसका आनंद लिया है। इससे मुझे खुशी मिली है’।  फिल्म को हिंदी में भी खूब सारा प्यार और प्रशंसा मिलेगी’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *