बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिनका स्टारडम उनके पिता के मुकाबले हमेशा से कम रहा है। इन्हीं में से एक अभिषेक बच्चन भी हैं। अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, अपने दो दशक के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

अभिनेता ने ऐसी कई भूमिकाएं की हैं, जिनकी समीक्षकों द्वारा प्रशंसा भी की गई है।  जो आलोचकों द्वारा सिरे से नकार भी दिए गए हैं। इसकी वजह से अभिषेक को प्रशंसा के साथ-साथ ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता रहा है।

ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में उनके लिए होने वाली ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि वह इन सबसे कैसे डील करते हैं।अभिषेक बच्चन ने अपनी साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘शरारत’ के निर्माण के दौरान पहली बार एक साक्षात्कार में आलोचनाओं का उपयोग प्रतिक्रिया के रूप में करने की अपनी आदत के बारे में बात की थी।

अब एक अलग तरीके से यह सब करते हैं। अभिषेक बोले, ‘मैं इन्हें पहले अपने बाथरूम के शीशे पर लगाता था। मेरे पास शीशा बचता ही नहीं था क्योंकि यह पूरी तरह से ढका हुआ होता था। लेकिन मैंने इसे अब स्क्रैपबुक में डाल दिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *