राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी दाऊद इब्राहिम के गिरोह डी कंपनी के खिलाफ एक नई चार्जशीट दायर की है. डी कंपनी को लेकर एनआईए ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.डी कंपनी ने अब हिंदुस्तान विरोधी साजिश को अंजाम देने के लिए दंगा सेल बनाया है.

पाकिस्तान में छिप कर भारत विरोधी साजिशों को अंजाम देने वाले आतंकी दाऊद इब्राहिम एक ऐसी यूनिट जिसका काम सिर्फ और सिर्फ दंगा कराना है. डी कंपनी को लेकर पहली बार इस तरह की खबर आई है कि सिर्फ दंगे कराने के लिए उसने अलग से गिरोह बनाया है.

पाकिस्तान की खुफिया जांच एजेंसी आईएसआई  का मोहरा दाऊद इब्राहिम  पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं के साथ मिलकर लंबे समय से भारत पर हमले की साजिश रचता आ रहा है, .

इसे अंजाम देने के लिए फंडिंग भी हो रही है. डी कंपनी के खिलाफ दायर एनआईए दाऊद ने डी कंपनी के दंगा सेल को मोटी रकम भी भेजी थी ताकि प्लान पर जल्द से जल्द काम शुरू हो सके. ये पैसे हवाला के जरिए भेजे जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *