उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बाद अब कर्नाटक में मलाली मस्जिद विवाद तूल पकड़ रहा है।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

मेंगलुरु के अधिकारियों ने बताया क‍ि 26 मई को सुबह 8 बजे तक यहां जुमा मस्जिद के 500 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी।क्षेत्र में मस्जिद के 500 मीटर के क्षेत्र में 24 मई की रात 8 बजे से 26 मई की सुबह तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेगा।

मलाली जुमा मस्जिद मस्जिद  के नीचे मंदिर जैसा डिजाइन मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद वीएचपी ने यहां अनुष्ठान का ऐलान किया है। इसके चलते मस्‍ज‍िद के आसपास भारी पुल‍िस बल तैनात कर द‍िया गया है।

जुमा मस्जिद इलाके में भीड़ जमा होने पर रोक लगाई गई है। मंगलुरु प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *