स्वरा भास्कर  बॉलीवुड की एक बेहद ही पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है .एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रही हैं. उन्होंने सपा नेता फहद अहमद  से कोर्ट मैरिज की है.

स्वरा ने फहद अहमद और अपने रिश्ते का खुलासा किया है.  एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और सुहागरात के लिए सजे हुए बेडरूम की झलक दिखाई है.

स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं. फोटोज में बेड फूलों से बेहद ही खूबसूरती के साथ सजा हुआ दिख रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “मां पूरा ख्याल रख रही हैं कि मेरी सुहागरात फिल्मी हो.” इसके अलावा स्टोरी पर उन्होंने एक वीडियो भी रीशेयर किया है. वीडियो में किसी महिला की आवाज आ रही है, जो स्वरा को बधाई देते हुए पूछ रही हैं कि ‘ये सब क्या चल रहा है?’ वीडियो में भी कमरे की झलक देखने को मिल रही हैं. वहीं स्वरा सजे हुए बेड को दिखाते हुए उसका क्रेडिट अपनी मां को देती नजर आ रही हैं.

स्वरा भास्कर ने एक और फोटो को अपने इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया है, जिसमें स्वरा और फहद एक साथ बेडरूम में नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों के अलावा एक महिला भी दिख रही हैं जिन्होंने सेल्फी क्लिक की है. स्वरा और फहद एक साथ स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *