Thursday, April 25, 2024 at 1:35 PM

लैक्मे फैशन वीक में बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ नजर आई सुष्मिता सेन, ब्रेकअप की खबरे क्या है झूठी

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक के बाद एक बार फिर फैंस के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी के साथ उन्हें अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ देखा गया है।

जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। जहां वेन्यू से बाहर निकलने के बाद उनके साथ रोहमन को देखा गया। कथित तौर पर ब्रेकअप होने के बाद रोहमन सुष्मिता का एक साथ नजर आना चर्चाओं में बना हुआ है।

रोहमन और सुष्मिता का एक साथ वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता इवेंट में पीले लहंगे में नजर आईं।

रोहमन व्हाइट ब्लेजर में दिखे। दोनों एक साथ टहलते नजर आए। जाने से पहले सुष्मिता ने वहां कुछ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद रोमन सुष्मिता को लेकर वहां से निकल गए।

 

Check Also

’12वीं फेल’ के खाते में एक और उपलब्धि, तोलोज फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ’12वीं …