सारा अली खान हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। सारा ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। एसी के चलते अब उन्होने अपनी लेटेस्ट फिल्म की अपडेट भी शेयर की है।  लेटेस्ट फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के सेट से कुछ फोटोज शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ी खात बात बताई है।

एक्ट्रेस इन दिनों ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की शूटिंग में बिजी हैं, उन्होंने फैंस के साथ फिल्म के सेट से अपने किरदार की झलक शेयर की है, जबकि उन्होंने अपने निर्देशक कन्नन अय्यर को इस तरह के शक्तिशाली कैरेक्टर चुनने के लिए धन्यवाद दिया।

फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो, ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो” – महात्मा गांधी, इस शक्तिशाली कैरेक्टर को निभाने के लिए, मुझे चुनने के लिए कन्नन सर का धन्यवाद; ताकत, गरिमा और जुनून का एक सच्चा अवतार, कुछ हिस्से हमारी आत्मा में अंकित रहते हैं, और मुझे पता है कि मैं इसे हमेशा अपने साथ रखूंगी … जय भोलेनाथ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *