जिया खान सुसाइड मामले में बरी होने के उपरांत सूरज पंचोली की खुशी का ठिकाना बिलकुल भी नहीं है। बरी होते ही सूरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया और लिखा कि ‘सच की जीत हुई’।

 केस की वजह से सूरज पंचोली की जिंदगी के 10 वर्ष बुरी तरह से प्रभावित रहे। वहीं इन 10 वर्षों में एक ऐसा शख्स था जो सूरज के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहा।

सूरज पंचोली ने सबसे पहले इस शख्स को किया मैसेज: बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सूरज ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में सलमान खान हर घड़ी उनके साथ खड़े रहें।

उनकी मूवी ‘एक था टाइगर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर था, तभी उन्होंने मुझे बोला था कि वह मेरी पहली मूवी प्रोड्यूस करेंगे। वहीं मेरी मूवी ‘हीरो’ रिलीज होने के 2 साल पहले 2013 में मुझ पर इल्जाम लगाया गया और तब भी उन्होंने वह फिल्म बनाई और मेरे साथ हर वक़्त खड़े रहे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *