सीमा पाहवा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. सीमा पाहवा ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था. जब वह 5 साल की थी, तब से उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी.  एक समय ऐसा भी था जब सांवले रंग की वजह से सीम को काम नहीं मिल रहा था.  मोटे किरदार ही मिलते थे. जिनसे शायद वह कभी अपनी अलग पहचान नहीं बना पाती.

सीमा पाहवा ने बताया था कि उन्हें टीवी और थिएटर में कभी रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ा था.  बॉलीवुड उनके लिए एक पूरी तरह से अलग दुनिया थी. जहां उन्होंने अपनी पहचान बनाने में और नाम कमाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है. फिल्मी दुनिया में अपनी जड़े जमाने के लिए उन्होंने काफी संघर्, किया है.  उन्हें सांवले रंग की वजह से काम नहीं मिला था.

अपने इंटरव्यू में सीमा ने आगे बताया कि जब आप किसी बड़े बजट की फिल्म में काम करते हैं और आप उन कमर्शियल फिल्मों में छोटी भूमिकाएं लेते हैं, तो बहुत अलग तरह से बदलाव होता है. हमारी इंडस्ट्री में एक नियम है कि बड़े स्टार्स को बड़े होटल और छोटे स्टार्स को छोटे होटल में रखा जाता है. ऐसा लगता है कि हमारी कोई वैल्यू ही नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *