बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) अपने डांस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं. इस एक्टर की लगभग हर लीडिंग एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती थी.

जितेंद्र को बॉलीवुड में पहला ब्रेक निर्माता और निर्देशक वी.शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से मिला था. वी.शांताराम की फिल्में भले ही हिट होतीं थीं लेकिन उन्हें कमर्शियल फिल्म मेकर नहीं माना जाता था. इस वजह से ‘गीत गाया पत्थरों ने’ की सफलता का जितेंद्र को कोई खास फायदा नहीं मिल पाया.

1967 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही जितेंद्र फिल्म ‘फर्ज’ की भी शूटिंग कर रहे थे. उसी साल आई फिल्म ‘फर्ज’ में जितेंद्र के साथ बबीता नजर आई थीं. इस फिल्म को रिलीज हुए 12 हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका था.

इस फिल्म को थिएटर से उतारने की तैयारी भी की जा रही थी. इस बात का पता चलते ही जितेंद्र ने जल्द से जल्द फिल्म के सारे टिकट खरीद लिए ताकि फिल्म थिएटर में लगी रहे. जितेंद्र का मानना था कि अगर फिल्म 15 हफ्तों तक थिएटर में टिक जाती है तो आगे चल जाएगी और ऐसा ही हुआ भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *