इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई. भूकंप के तेज झटके से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए.

ऑस्‍ट्रेलिया और ईस्‍ट तिमोर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.  कुछ दिनों तक भूकंप के आफ्टरशॉक आने की चेतावनी भी दी गई है. तेज भूकंप के झटके आने के बावजूद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है.

इंडोनेशिया में पिछले साल भी भूकंप आए थे, जिसमें व्‍यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ था.भूकंप के झटके स्‍थानीय समय के अनुसार 2:47 बजे इंडोनेशिया के तुआल क्षेत्र से तकरीबन 342 दक्षिण-पूर्व में महसूस किए गए. यूरोपीय सिस्‍मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके इंडोनेशिया से 2000 किलोमीटर से भी ज्‍यादा दूर ऑस्‍ट्रेलिया.

इंडोनेशिया में नवंबर 2022 में भी भूकंप के झटके आए थे. उस वक्‍त व्‍यापक पैमाने पर नुकसान हुआ था. जावा प्रांत में भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.6 मापी गई थी और 318 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा 62 हजार से ज्‍यादा लोगों को विस्‍थापित होना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *