श्रीदेवी (Sridevi) भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। उन्होंने अपनी एक्टिंग, डांस और खूबसूरती से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया था।

नेकदिल श्रीदेवी के प्यार के चर्चे खूब हुए। बोनी कपूर से शादी से पहले वह मिथुन चक्रवर्ती से बहुत प्यार करती थीं, लेकिन बाद में हालात ऐसे बने कि उन्हें मिथुन चक्रवर्ती को छोड़कर बोनी कपूर का हाथ पकड़ना पड़ा।

जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोमांटिक रिश्ते में थीं, तो उन्होंने बोनी कपूर को अपना दत्तक भाई माना और उनकी पत्नी मोना कपूर की अच्छी दोस्त थीं। दोस्ती की खातिर मोना कपूर ने श्रीदेवी को अपने घर में पनाह दी।

श्रीदेवी ने मिथुन के सामने अपनी वफादारी साबित करने के लिए बोनी कपूर को राखी बांधी थी. कहा जाता है कि जब मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर के बारे में उनकी पत्नी गीता बाली को पता चला तो उनके बीच बवाल मच गया। धीरे-धीरे मिथुन और श्रीदेवी के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *