यूट्यूबर अरमान मलिक की लाइफ काफी कंट्रोवर्सिअल है। आम लोगों से अलग वो 1 की जगह 2 बीवी रखते हैं वो भी एक ही साथ, एक ही छत के निचे। कमाल की बात तो ये है कि सौतन होने के बावजूद इन दोनों ही बीवियों में बहनों जैसा प्यार है।

आपको बता दें, इस वक़्त अरमान मालिक की दोनों बीवियां पायल और कृतिका प्रेग्नेंट है। दोनों एक- साथ प्रेग्नेंट होना अपने आप में बड़ा अजीब है जिसके चलते पहले अरमान मलिक को खूब ट्रोल किया गया था।

लोगों ने तो पायल और कृतिका को भी खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अब ऐसा लग रहा है जैसे अरमान मालिक की लाइफ में तीसरी लड़की की एंट्री हो गई है।

यूट्यूबर अरमान मलिक का एक पोस्ट सुर्खियों में बना हुआ है जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वो इस लड़की के साथ इतने क्लोज नज़र आए कि लोगों ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया। दरअसल ये पोस्ट 4 हफ्ते पुराना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *