‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने लेटेस्ट तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.एक्ट्रेस घास पर लेटकर आसमान को निहारती दिखी.

निधि भानुशाली घास पर लेटकर एकटक आसमां को देख रही है. मल्टीकलर टॉप और डेनिम वाले शार्ट्स में वो बेहद ग्लैमरस लग रही है. निधि इस फोटो में अपने हाथों से आंखों को छिपा रही है .

निधि भानुशाल की फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे है.  एक यूजर ने लिखा, तारक शो में आप वापस क्यों नहीं आती. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ब्यूटी क्वीन.निधि भानुशाली भले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. निधि रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और हॉट है. एक्ट्रेस को ट्रैवल करने का काफी शौक है .

निधि भानुशाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर एक बाल कलाकार के रूप में की थी. तारक शो में निधि ने झील मेहता को रिप्लेस किया था और बहुत कम समय में ही फैंस को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *