डांसर, एक्टर और रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के होस्ट राघव जुयाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपने काम की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं लेकिन साथ ही राघव को ‘डांस प्लस’ की जज शक्ति मोहन के साथ फैंस काफी पसंद करते हैं।

राघव इस शो में हमेशा ही शक्ति को साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं और इसी वजह से कई बार दोनों के डेटिंग की अफवाह भी उठ चुकी है क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इस शो से जुड़े लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

राघव जुयाल एक विदेशी लड़की को डेट कर रहे हैं और दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई हैं,  इस लड़की का नाम Sara Arrhusius और स्वीडन की रहने वाली है। खास बात ये है कि सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर राघव संग कई तस्वीरें शेयर कर रखी हैं, जिससे ये खबर सच लग रही है।

चर्चा है कि सारा और राघव साल 2017 में मिले थे और दोनों साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा और राघव के रिश्ते के बारे में उनके करीबी लोगों को पता है। अब तक राघव जुयाल इन रिपोर्ट्स पर चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *