कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के बाद कर्नाटक में चल रही है। दशहरा की वजह से अभी यात्रा को दो दिन का विराम दिया गया है। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

एआईसीसी के महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ ट्वीट में कहा कि सोनिया गांधी विजयादशमी पर बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा कीं।

सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थीं। ऐसे में अब सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ना लाजिमी है।

राहुल गांधी को यात्रा में एक मजबूत हाथ भी मिलेगा। सोनिया गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों के बीच पहुंचा पाएगी।कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से सही नहीं है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा करेंगी।

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी की किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध और हंगामे के डर से मदिकेरी यात्रा से बचने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *