राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सोनिया गांधी से माफी की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद के बाहर कहा, ‘अधीर रंजन ने पहले ही माफी मांग ली है।’

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीपीपी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई है।पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी से इस मामले पर लोकसभा में बयान देने के लिए कहा है। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति पर दिए गए बयान पर लोकसभा में अपना पक्ष रखने का मौका मांगा है।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। भारी हंगामा के बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *