‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सर्वाधिक लोकप्रिय शो है। वर्ष 2008 से यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दयाबेन, बापू जी, जेठालाल, टप्पू सेना, बबीता, मिस्टर समेत तमाम किरदार इस शो की जान हैं।

शो में फैंस हर दिन उनकी कमी महसूस करते हैं और आस लगाए बैठे हैं कि शायद दिशा कमबैक करें। इस मामले में हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि दयाबेन का रोल अदा करने वाली दिशा वकानी बीते छह वर्षों से इस शो से दूर हैं। बीच-बीच में उनकी वापसी की खबरें आती रहती हैं। फैंस की आंखें दयाबेन को वापस पर्दे पर देखने के लिए तरस रही हैं, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा।  दिशा वकानी दयाबेन बनकर टीवी में वापसी नहीं करना चाहती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी कह रहे हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान असित मोदी ने कहा कि अब दिशा शो में नहीं आना चाहती हैं और वह उन्हें फोर्स भी नहीं कर सकते। प्रोड्यूसर नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं।  उन्हें दिशा वकानी जैसी शानदार एक्ट्रेस नहीं मिल पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *