बॉलीवुड में हर तरीके की फिल्में दिखाई जाती है, रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और हॉरर। हर किसी का फिल्म देखने का अपना जॉनर होता है। इनमें से कुछ फिल्में असल जिंदगी पर आधारित होती हैं तो वहीं कुछ की कहानी काल्पनिक होती हैं।  फिल्म गैसलाइट के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सारा अली खान ने खुद इस बात का खुलासा चित्रांगदा सिंह से किया

सारा अली खान इन दिनों नई पीढ़ी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बहुत जल्द चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म गैसलाइट में नजर आने वाली हैं। चित्रांगदा सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि सारा अली खान को फिल्म के सेट पर एक परेशान करने वाले अनुभव का एहसास हुआ था।

चित्रांगदा ने बताया कि जब फिल्म के सभी लोग और क्रूमेंबर वांकानेर महल में शूटिंग के मजे ले रहे थे, तभी वक्त महल में कुछ गड़बड़ थी।  शूटिंग सेट से सारा का होटल दूरी पर था,  उन्होंने होटल से महल तक आने वाला समय बचाने के लिए महल में ही रहने का फैसला किया, उस दौरान उनको जो भी अनुभव हुए उसे भूल पाना आसान नहीं है।

जब वह बाथरूम गईं तो उनको लगा कि कोई हवा के झोंके की तरह गुजर रहा है। इस घटना के बाद सारा केवल एक रात वहां रुकीं और पता चल गया कि वह महल थोड़ा प्रेतबाधित था। इस वजह से वह फिर महल में लौट आईं। उन्होंने कहा हमें नहीं पता था कि वह पैरानॉर्मल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *