बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट  26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज  होगी।तकरीबन 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है।

अमेजन प्राइम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। हालांकि ट्वीट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि फिल्म सभी प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी या नहीं।

यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है।अमेजन प्राइम द्वारा किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ किस भाषा में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *