एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म भेड़िया को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।  फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज का इंतजार है।  वरुण ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं।

एक्टर वरुण धवन वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला तो वे शॉक्ड रह गए थे। इस बीमारी से उबरना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था।

वरुण धवन ने कहा, मै कुछ ही दिनों में अपनी बीमारी का आदी भी हो गया। फिर मैंने सोचा कि बैलेंस जरूरी है इसके बाद मैंने खुद को पुश किया। मुझे ये लगता है कि हम इस दुनिया में किसी ना किसी मकसद से आए हैं। मैं उसी मकसद की तलाश में हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *