फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए अभिनेत्री अपने पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचीं।इस दौरान अभिनेत्री ने अपने बारे में कई खुलासे किए।जान्हवी कपूर भी धीरे-धीरे फिल्मों में अपना नाम बना रही हैं

और जल्द ही अपने पिता की फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी। आपको बता दें कि जान्हवी कपूर मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक ‘मिली’ के जरिए पहली बार अपने पिता के साथ स्पेस शेयर कर रही हैं.

जो 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने अपने पिता और मां के रिश्ते के बारे में बात की और कई अनकहे किस्से शेयर किए.

बोनी ने भी जान्हवी कपूर से जुड़े कई राज खोले। निर्माता ने कहा, “मैं सुबह जब भी इसके कमरे में जाता हूं, मुझे हमेशा कपड़े इधर-उधर फीके हुए मिलते हैं, टूथपेस्ट का ढक्कन खुला मिलता है। हर रोज मैं जाकर बंद करता हूं।” यह सब सुनकर जान्हवी चिल्ला पड़ी, ”पापा!” और कपिल हंसने लगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *