जाह्नावी कपूर बॉलीवुड की जेन जी एक्ट्रेस हैं। जाह्नावी की अलग-अलग लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को बोनी कपूर और श्रीदेवी के घर हुआ।

बचपन से ही अपनी मां की तरह सुपरस्टार बनने का सपना देखने वाली जाह्नवी ने एक्टिंग का कोर्स किया हुआ है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब जाह्नवी एक्टर नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थी।

उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से इशान खट्टर के अपोजिट डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी। फिल्म की सफलता के साथ ही जाह्नवी का करियर भी चल निकला।

जाह्नवी कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर उन्हें किसी को एक गिफ्ट देने का मौका मिला तो वह क्या देना चाहेंगी? इस बात का जवाब देते हुए जाह्नवी कपूर बताती हैं कि वह सारा अली खान को एडवेंचर ट्रिप पर लेकर जाना चाहती है। यह ट्रिप लेह-लद्दाख या फिर केदारनाथ की हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *