‘बिग बॉस सीजन 2’ का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट संभावना सेठ  अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन करती हैं, और अपनी जिंदगी से जुड़ा हर दर्द और खुशी फैंस के साथ शेयर करती हैं.संभावना यूट्यूब पर अपने वीडियो के जरिए फैंस से अपनी पर्सनल लाइफ और काम को लेकर बातें शेयर करती रहती है।

वीडियो में संभावना ने बताया कि वह आर्थराइटिस जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही हैं । वीडियो में संभावना खुलकर लोगों के सामने अपना दर्द बयां कर रही है और ऐसा करने में संभावना काफी इमोशनल भी हो जाती है।

एक्ट्रेस के ब्लॉग्स को फैंस का खूब प्यार मिलता है, वहीं कुछ लोग संभावना को ट्रोल भी करते हैं. हाल में ही संभावना ने खुलासा किया था की लोग उनके वजन को लेकर उन्हें काफी कुछ कह रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने बढ़ते वजन की वजह का खुलासा कर दिया है.

संभावना ने बताया कि आर्थराइटिस की वजह से उन्हें किन किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संभावना ने बताया कि उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है और साथ ही हाथ, पैरों में हमेशा सूजन और दर्द बना रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *